फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   State Railway minister Manoj Sinha talking about achievements of Ghazipur in Noida

‘गतिशील गाजीपुर’ से जुड़ें दिल्ली-एनसीआर के लोग: सिन्हा

Mon, 24 Dec 2018 03:01 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Dec 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
State Railway minister Manoj Sinha talking about achievements of Ghazipur in Noida
Manoj Sinha - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-62 स्थित एक्सपो सेंटर में रविवार को गाजीपुर समागम का आयोजन किया गया। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गाजीपुर और आसपास के मूल निवासियों से यहां बातचीत की और उनको गांव में आमंत्रित किया। साथ ही ‘गतिशील गाजीपुर’ की राह में जुड़कर विकास में योगदान देने को कहा। सिन्हा ने पिछले साढ़े चार वर्ष में किए गए कार्यों को गिनाया और लोगों से उनका मूल्यांकन करने की अपील की।

विज्ञापन

 
सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर के गांवों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट विलेज के रुप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। सरइयां गांव में प्रयोग किया है, जिसका फायदा आसपास के 20 गांवों के युवा उठा रहे हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य के भी विशेष इंतजाम हैं। जल्द ही कई अन्य गांवों को इसी तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश पर ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से यह पिछड़ता गया, लेकिन आज भारत सरकार के विचार के केंद्र बिंदु में पूर्वी उत्तर प्रदेश है। यही वजह है कि गोरखपुर में एम्स और यूरिया संयंत्र शुरू होने वाला है। वाराणसी के आसपास के लोगों को सुविधा दिलाने के लिए वाराणसी में एम्स जैसा संस्थान बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री जिले में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रख सकते हैं। उन्होंने विकास की गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए कनेक्टिविटी पर जोर दिया। बिना कनेक्टिविटी के विकास की राह रुक जाएगी। लिहाजा रेल और सड़क परिवहन का काम जोरों पर है। 


उन्होंने नए खुलने वाले सेंटरों से रोजगार के सृजन की बात भी कही। कार्यक्रम में पहुंचे गाजीपुर के लोगों ने अपनी मांगे रखीं, जिन्हें केंद्रीय मंत्री ने  पूरा करने का वादा किया। कार्यक्रम में मोहम्मद सलाम, अरशत अली खान, डॉ. बद्रीनाथ सिंह, प्रो. रामबिलास यादव, एएन गुप्ता, एसएन मिश्रा, सुरेश तिवारी, महेश सिंह, अवधेश राय, सोनू राय, असलम खान, आनंद राय, कमलेश मौर्या, प्रिंस राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed