बिखरती भाजपा को बचाने उतरे मंत्री का शायराना अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि इनेलो नेता अभय चौटाला उन पर टिकट बेचने का आरोप लगाने से पहले अपने अंदर झांक कर देखें। शीशे के घरों में रहने वालों को दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं उछालने चाहिए।
गुर्जर मंगलवार शाम को सेक्टर-28 स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चौटाला ने तो अपने शासन में पूरा प्रदेश बेचा और अब वे भाजपा नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाने चले हैं।
उन्होंने कहा कि कौन नहीं जानता कि चौटाला राज में लूट और कूट दोनों काम होते थे। गुर्जर ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति साबित कर दे कि टिकट देने के बदले उन्होंने पैसे लिए हैं तो वह जीवन त्यागने के लिए तैयार हैं।
मंत्री ने चेताया, मत पालो गलतफहमी
उन्होंने कहा कि तिगांव से राजेश नागर को गलत टिकट नहीं दिया गया है। उनके पिता रूप सिंह नागर कई साल पहले जवाहर कॉलोनी भाजपा मंडल के अध्यक्ष हुआ करते थे। रही बात विपुल गोयल की तो वह पार्टी में नए नहीं हैं। वह शुरू से ही भाजपा के सेवक हैं।
गुर्जर ने कहा कि चंदर भाटिया पहले भी एक बार पार्टी छोड़कर जा चुके हैं। जब उनकी नाराजगी दूर होगी, वह लौटेंगे और पार्टी कहेगी तो उनकी अपने पुराने घर में फिर से एंट्री हो जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि उसके बिना पार्टी नहीं चलेगी।
गुर्जर ने कहा भाजपा ने सीमा त्रिखा, मूलचंद शर्मा, दीपक मंगला, नयनपाल रावत एवं यशवीर डागर जैसे कार्यकर्ताओं को भी टिकट दिए हैं। प्रेस कांफ्रेंस से पहले उन्होंने तिगांव क्षेत्र से टिकट के दावेदारों और टिकट पाने वाले राजेश नागर को साथ लेकर यह दिखाने की कोशिश कि सबकुछ ठीक है।