फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   State information commissioner visited municipal corporation

नहीं दी RTI से जानकारी, तो होगी कार्रवाई

Wed, 23 Apr 2014 12:46 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 23 Apr 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
State information commissioner visited municipal corporation

आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा फरीदाबाद नगर निगम से मांगी गई सूचना नहीं देने की शिकायत को राज्य सूचना आयोग ने गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


राज्य सूचना आयुक्त रिटायर्ड मेजर जनरल जेएस कुंडू मंगलवार को अधिकारियों की खबर लेने लघु सचिवालय पहुंचे।
नगर निगम के उन अफसरों को तलब किया, जो आरटीआई पर सूचना नहीं दे रहे हैं।

आरटीआई कार्यकर्ताओं ने निगम अफसरों की पोल खोलते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया। साथ ही आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा। सूचना आयुक्त ने 14 मामलों की सुनवाई की। इनमें से ज्यादातर शहर में हो रहे अवैध निर्माण, अकाउंट्स व जमीन से संबंधित थे।

यह भी पढ़ें: 'तीन साल से नहीं निकला जल का हल'
विज्ञापन


आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के प्रधान पद्मश्री ब्रहमदत्त व महासचिव रवींद्र चावला ने बताया कि सुनवाई के दौरान आयुक्त को यह जानकारी दी गई कि नगर निगम के अधिकारी आरटीआई का जवाब नहीं देते। यही नहीं सेकेंड अपील के ऑर्डर को भी नहीं मानते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण के संबंध में निगम से यह जानकारी मांगी गई थी कि शहर में कितने अवैध निर्माण हैं। कितनों का सर्वे किया गया है और कितनों को नोटिस जारी किया गया। लेकिन निगम अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया।

सुनवाई के दौरान आरटीआई एक्टिविस्ट एचबी चावला का जमीन से संबंधित एक मामला सामने आया था। निगम ने यह कहते हुए जानकारी नहीं दी कि इसका रिकॉर्ड निगम के पास नहीं है। इस पर राज्य सूचना आयुक्त ने उप नगर योजनाकार रवि सिंगला को तलब किया और रिकॉर्ड नहीं होने का कारण पूछा।


यह भी पढ़ें: बेटों के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

एसोसिएशन ने सूचना नहीं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और जुर्माना लगाने की मांग की। इस पर आयुक्त ने कहा कि प्रयास होगा कि लोगों द्वारा मांगी गई सूचनाएं समय पर मिल जाएं।

यदि उनके आदेश के बाद भी सूचनाएं नहीं मिलती हैं तो उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सुनवाई में निगम की ओर से मुख्य योजनाकार सतीश पाराशर, रवि सिंगला, निर्मल धामा, डीआर भाष्कर, बलबीर पंवार आदि उपस्थित रहे। जबकि एसोसिएशन की ओर से आरटीआई एक्टिविस्ट ऋषि भारद्वाज, अनंत भाटिया एवं ओपी धामा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed