फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   State BJP executive meeting to prepare for Delhi Assembly election victory

Delhi Politics: विधानसभा चुनाव फतह करने की तैयारी में भाजपा, जीत का लिया संकल्प; कार्यकर्ताओं दिए अहम निर्देश

Sun, 07 Jul 2024 09:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 07 Jul 2024 09:29 PM IST
सार

दिल्ली में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक हुई। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया गया और कार्यकर्ताओं को चुनावी मिशन मोड में रहने का निर्देश दिया गया। सातों संसदीय सीट जीतने के लिए केंद्र को बधाई दी गई। कहा गया कि केंद्र सरकार के विकास परियोजनाओं और सुविधाओं का यह एक ‘रिटर्न गिफ्ट’ है।

विज्ञापन
State BJP executive meeting to prepare for Delhi Assembly election victory
भाजपा कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन दिल्ली विधानसभा चुनावी फतह की तैयारी को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक हुई। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया गया और कार्यकर्ताओं को चुनावी मिशन मोड में रहने का निर्देश दिया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बावजूद इस्तीफा नहीं देने और भ्रष्टाचार में लिप्त सत्ता के खिलाफ मुद्दा बैठक में छाया रहा। आम आदमी पार्टी की सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और अराजकता उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया और एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर केजरीवाल सरकार से त्यागपत्र की मांग की गई। 

विज्ञापन


बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी का एक रोड मैप भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पेश किया। विस्तारित कार्यकारिणी में मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया और दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार का पोल खोलने की नसीहत दी गई। लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में सातों सीट जीताने के लिए दिल्ली वालों को धन्यवाद दिया गया। कहा गया कि दिल्ली की सातों सीटों पर यह सफलता केंद्र सरकार के विकास परियोजनाओं और सुविधाओं का एक ‘रिटर्न गिफ्ट’ है।
विज्ञापन


भारत मंडपम, बदरपुर में इको पार्क, नया संसद भवन और कर्तव्य पथ, नेशनल वार मेमोरियल, दिल्ली-एनसीआर की ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए 60,000 करोड़ की लागत से सड़कों का जाल बिछाना, दिल्ली से मुंबई तक का नेशनल हाईवे, दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेस-वे, अक्षरधाम से सहारनपुर तक का नेशनल हाईवे, हरिद्वार जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया है। भाजपा ने सभी सात लोकसभा सीटें जीती हैं। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार से मुक्ति चाहती है। कौन सा सीएम जेल से सरकार चलाता है। भाजपा पिछले 26 सालों से दिल्ली की सत्ता में नहीं है। अब इस वनवास को विधानसभा चुनाव में खत्म करेंगे।

राहुल गांधी रहे निशाने पर, संसद में दिए गए बयान की निंदा की गई
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर वर्ग विशेष को खुश करने का आरोप मढ़ा गया। हिंदुओं को हिंसक बताने का आरोप लगाते हुए उनकी निंदा की गई। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के राजनीतिक प्रस्ताव के अंतर में कहा गया कि यह कार्यकारिणी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को हिंसक कहकर वर्ग विशेष की तुष्टीकरण के साथ-साथ देश के अमन-चैन को बिगाड़ने के प्रयास की निंदा करती है।


वहीं, दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधा गया। कहा गया कि भ्रष्टाचार की वजह से अरविंद केजरीवाल व उनकी पार्टी से लोगों का विश्वास उठ गया है। भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री और उनके दो मंत्री जेल में हैं। जेल जाने के बाद भी मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। देश विरोधी ताकतों से केजरीवाल तालमेल रखते है और उनसे फंड लेने का आरोप मढ़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed