फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Startups and innovation will get a new direction in IIT Roorkee e Summit, Media partner Amar Ujala 

आईआईटी रुड़की की ‘ई-समिट’ में स्टार्ट अप और नवोन्मेष को मिलेगी नई दिशा

Sat, 22 Jan 2022 01:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी  अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
 अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Jan 2022 01:58 PM IST
सार

तीन कॉनक्लेव में प्रतिष्ठित वक्ता विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। अमर उजाला तीन दिवसीय आयोजन का मीडिया पार्टनर है। 

विज्ञापन
Startups and innovation will get a new direction in IIT Roorkee e Summit, Media partner Amar Ujala 
आईआईटी रुड़की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की की उद्यमिता इकाई के वार्षिक आयोजन ‘ई-समिट 2022’ में एक ओर जहां स्टार्ट अप को नई जमीन मिलेगी, वहीं नवोन्मेषी प्रतिभाओं को सही दिशा भी मिल सकेगी। शुक्त्रस्वार से ऑनलाइन शुरू हुए इस तीन दिनी आयोजन में तीन कॉनक्लेव होंगे, जिसके 9 सत्रों में विशेषज्ञ वक्ता विद्यार्थियों और उभरते उद्यमियों का मार्गदर्शन करेंगे। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन


‘ई-समिट’ ऐसा आयोजन है जहां देश के कार्पोरेट, प्रोफेशनल, विद्यार्थी और उभरते उद्यमी मिलकर अनुभव, अवसर और उद्यमिता का संगम बनाते हैं। इस साल के आयोजन का उद्देश्य है उन उद्यमियों की सफलता का जश्न मनाना, जिनकी मेहनत ने आम जीवन को सुगम बनाया है। पहले कॉनक्लेव में वक्ता हैं इंफोएज के सीईओ संजीव बिकचंदानी, बिजनेस वर्ल्ड समूह के चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा, ईजीडाइनर के कपिल चोपड़ा और जेटवेर्क के सह-संस्थापक राहुल शर्मा। कैपिटल करेंसी पर आईएएन की सह-संस्थापक पद्मजा और 100Xवीसी के संस्थापक शशांक रनदेव मार्गदर्शन करेंगे। युवाओं को खास राह दिखाएंगे कोइंडसीएक्स के संस्थापक नीरज खंडेलवाल, टायर के संस्थापक अक्षर महादेवन और बिटे के अमनजोत मल्होत्रा।
विज्ञापन


23 जनवरी को समाप्त हो रही आईआईटी ‘ई-समिट’ में शमानी इंडस्ट्रीज के राज शमानी, एवलोन मेटा के वरुण माय्या, सैटविको के प्रसून गुप्ता, यूनोकॉइन के सात्विक विश्वनाथन, डॉ. वैद्य के अर्जुन वैद्य, इंडियामार्ट.कॉम के दिनेश अग्रवाल, इंडिगो के सौरव सिन्हा, डी2सी के अंकित अग्रवाल और अभिषेक विश्वास भी प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल हो रहे हैं। अभिषेक उपमन्यु और प्रत्युष चौबे इस आयोजन में मनोरंजन का तड़का लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लें भाग –
1-    वेबसाइट https://rzp.io/l/speakerpassww पर जाएं
2-    संलग्न QR को स्कैन करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed