बिना ड्राइवर के चली स्टार्ट बस, चालक की हुई दर्दनाक मौत
मृतक की पहचान भोज सिंह उर्फ अजय (30) के रूप में हुई है। वह अनुबंध के आधार पर डीटीसी में चालक के पद पर तैनात था।
घटना में हुई लापरवाही पर विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे। जानकारी के मुताबिक, वर्कशॉप के अंदर एक बस की मरम्मत चल रही थी।
द्वारका स्थित डीटीसी बस डिपो वर्कशॉप मेें हुई घटना
उस समय बस को स्टार्ट करके छोड़ा गया था। अचानक वह बस आगे की तरफ तेजी से बढ़ी, जिसे रोकने के लिए चालक भोज सिंह कूदकर बस में चढ़ने की कोशिश करने लगा।
मगर इसी दौरान वह बस और ऑफिस की दीवार, जिसमें बस टकराई उसके बीच में आ गया। वह बस व दीवार के बीच बुरी तरह से दब गया। वहां मौजूद लोग उसे नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने भोज सिंह को मृत घोषित कर दिया।
इस बारे में मौके पर पहुंचे डिपो अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वे कुछ भी बोलने से बचते रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।