{"_id":"2b5e33ebe9b2715f72b04263b531759b","slug":"standing-on-the-train-was-stopped-performing-lawyers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुकी ट्रेन पर खड़े होकर वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुकी ट्रेन पर खड़े होकर वकीलों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने बुधवार को नया गाजियाबाद स्टेशन पर आकर रुकी शालीमार एक्सप्रेस के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामअवतार गुप्ता और सचिव दीपक शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ता जुलूस के रूप में कचहरी से स्टेशन पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
स्टेशन पर तीन थानों के फोर्स के अलावा आरपीएफ और जीआरपी जवान मुस्तैद रहे। आंदोलन के चलते वकीलों ने कचहरी में हड़ताल भी रखी। वहीं, वकीलों ने मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, हापुड़ में भी रेल रोकी।
विज्ञापन
अपने पूर्व निर्धारित समय सुबह करीब साढे़ 9 बजे वकील पैदल मार्च करते हुए कचहरी गेट से नया गाजियाबाद स्टेशन पहुंचे। वकीलों के रेल रोकने की चेतावनी के चलते स्टेशन पर भारी पुलिसबल मौजूद था।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर पहुंचकर वकीलों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान जम्मू से नई दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस स्टेशन पर आकर रुकी। ट्रेन का यहां दो मिनट का स्टॉपेज है।
वकीलों ने रेलवे लाइन पर बैठकर और इंजन पर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दी। ट्रेन ने चलने के लिए सीटी बजाई तो वहां मुस्तैद पुलिस अधिकारियों ने वकीलों से ट्रैक से हटने का निवेदन किया। ट्रेन के चलते ही वकील ट्रैक से हट गए।
इस मामले में बार एसोसिएशन के सचिव दीपक शर्मा का कहना था कि उनका यह आंदोलन जनता के लिए ही है। वकील नहीं चाहते कि उनके आंदोलन से रेल यात्रियों या आम जनता को कोई परेशानी उठानी पडे़।
रेल रोका आंदोलन सांकेतिक था। उधर रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शालीमार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंची और दो मिनट रुकने के साथ ही आगे चल दी। अधिकारियों ने रेल रोके जाने की बात को नकार दिया है।
पश्चिमी यूपी में बेंच को आंदोलन
दो मिनट के स्टॉपेज पर रुकी थी शालीमार एक्सप्रेस
नया गाजियाबाद पर ट्रेन के सामने उतरी वकीलों की भीड़
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए खुद ही ट्रैक से हट गए वकील