फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   standard two student dies in suspicious condition in Kendriya Vidyalaya

दिल्लीः केंद्रीय विद्यालय में दूसरी कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत

Wed, 15 Jan 2020 05:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Jan 2020 05:51 AM IST
विज्ञापन
standard two student dies in suspicious condition in Kendriya Vidyalaya
सांकेतिक तस्वीर

वसंत कुंज नार्थ स्थित केंद्रीय विद्यालय में दूसरी कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते हुये ऊंचाई से नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। उसे निकट के फोर्टिज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि बच्चे के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अभी किसी की लापरवाही सामने नहीं आई है। वसंत कुंज नार्थ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुशाग्र (7) परिवार के साथ रंगपुरी पहाड़ी में रहता था। वह वसंत कुंज स्थित केंद्रीय विद्यालय में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार को लंच ब्रेक में वह अपने दोस्तों के साथ खड़ा हुआ था और तभी ऊंचाई से नीचे गिर गया। स्कूल प्रशासन बच्चे को फोर्टिज अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पायेगा। शुरूआती जांच के बाद पुलिस इसे बच्चे की गिरने से स्वाभाविक मौत का मामला मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed