{"_id":"6acf73ecc9aa0fa279079fa4","slug":"staging-of-the-play-lauh-purush-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159124-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लौह पुरुष नाटक का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लौह पुरुष नाटक का मंचन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी के कमानी सभागार में बुधवार शाम ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का समापन हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) ने हिंदी नाटक लौह पुरुष : सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन और विरासत का मंचन किया।
नाटक का निर्देशन चित्तरंजन त्रिपाठी ने किया। यह नाटक देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और योगदान पर आधारित था। इसमें स्वतंत्रता के बाद देसी रियासतों के एकीकरण में उनके महत्वपूर्ण कार्य को दर्शाया गया। नाटक के जरिये उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान को दर्शकों तक पहुंचाया गया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने इस महोत्सव का आयोजन किया था। महोत्सव में विभिन्न देशों के कलाकारों और रंगमंच समूहों ने भाग लिया। संवाद