फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News: Stage Collapsed in Kalkaji Temple during Jagran 17 people injured, One woman died

Delhi: कालकाजी मंदिर में सिंगर बी प्राक के कार्यक्रम के बीच गिरा स्टेज, मची भगदड़; हादसे में 17 लोग घायल

Sun, 28 Jan 2024 10:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 Jan 2024 10:54 AM IST
सार

कालकाजी मंदिर में जागरण में सिंगर बी प्राक आए हुए थे, जिनको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी दौरान जब बी प्राक ने मंच पर अपना प्रदर्शन शुरू किया, तभी स्टेज गिर गया। जागरण में मंच पर करीब 1500 से 1600 लोगों की भीड़ पहुंची थी। 
 

विज्ञापन
Delhi News: Stage Collapsed in Kalkaji Temple during Jagran 17 people injured, One woman died
कालकाजी मंदिर में गिरा स्टेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान स्टेज गिर गया। स्टेज गिरने से 17 लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस जागरण में सिंगर बी प्राक आए हुए थे, जिनको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी दौरान जब बी प्राक ने मंच पर अपना प्रदर्शन शुरू किया, तभी स्टेज गिर गया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। जागरण में बी प्राक को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोग मंच को ओर बढ़ रहे थे, मंदिर और पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की। लेकिन वे नहीं माने और हादसा हो गया। कई लोग स्टेज के नीचे भी दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने स्टेज के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। बी प्राक और उनकी टीम को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जागरण में करीब 1500 से 1600 लोगों की भीड़ पहुंची। आयोजकों और वीआईपी लोगों के परिवारों के लिए बनाए गए मंच पर लोग चढ़ गए, जिस वजह से यह हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल और मैक्स में भर्ती कराया गया। फायर ब्रिगेड ने भी मौका मुआयना किया। क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। सभी घायलों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालकाजी मंदिर के पुजारी, सुनील सनी ने कहा, 'कल कालकाजी मंदिर में 23वां वार्षिक जागरण था। प्रमुख गायक और बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे। जब बी प्राक पहुंचे, तो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। वहां एक मंच था किनारे पर और जिसपर बहुत सारे लोग एकत्र हुए, जिसके परिणामस्वरूप यह ढह गया। कालकाजी मंदिर प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवकों ने स्थिति को नियंत्रित किया और क्षति को काफी हद तक कम कर दिया। मुख्य मंच नहीं गिरा, बगल में, भक्तों के बैठने के लिए बनाया गया एक मंच ढह गया था।'

पुलिस के मुताबिक, 27-28 जनवरी की आधी रात को महंत परिसर, कालकाजी मंदिर में माता जागरण में लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बना एक मंच गिरने से 17 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। कार्यक्रम आयोजित करने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए गए थे। वहां करीब 1500-1600 लोगों का जमावड़ा था। क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। अन्य सभी घायलों की हालत स्थिर है, जबकि कुछ को फ्रैक्चर हुआ है। इस मामले में आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337/304A/188 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

केजरीवाल ने घटना पर जताया दुख
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'कालकाजी मंदिर के जागरण में कल रात हुआ हादसा बेहद दुखद। हादसे में एक महिला की मौत हुई है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। घायल हुए 17 लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मेरी सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि किसी भी तरह के बड़े आयोजन में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें, व्यवस्था इस प्रकार से करें कि कोई भी अप्रिय घटना ना घटे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed