फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Staff of private airlines inhumane treatment with elderly woman at Delhi airport

एयरलाइंस स्टाफ का अमानवीय चेहरा: 84 वर्षीय महिला को एसी बंद कर जहाज में छोड़ा... घंटों प्रताड़ना से हुईं अचेत

Mon, 08 Jul 2024 07:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 08 Jul 2024 07:27 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला के बेटे सुशील ने आरोप लगाया कि एयरलाइंस स्टाफ की वजह से उनकी मां की तबीयत बिगड़ी है। एक पल को उनको लगा था कि वह शायद आज मां को खो देंगे।

विज्ञापन
Staff of private airlines inhumane treatment with elderly woman at Delhi airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

आईजीआई एयरपोर्ट पर रविवार शाम निजी एयरलाइंस स्टाफ का अमानवीय चेहरा सामने आया है। उच्च मधुमेह और अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित 84 साल की बुजुर्ग महिला शशिकला गोस्वामी अपने बेटे के साथ निजी एयरलाइंस से जयपुर से दिल्ली पहुंचीं। हवाई जहाज के लैंड करने के बाद बुजुर्ग के बेटे सुशील गोस्वामी ने एयरलाइंस स्टाफ से मां के लिए व्हीलचेयर मांगी।

विज्ञापन


स्टाफ ने कुछ देर में व्हीलचेयर आने की बात की और मशगूल हो गया। धीरे-धीरे पूरा जहाज खाली हो गया। पायलट भी जहाज का एसी बंद कर वहां से चले गए। एसी बंद होने पर पहले से बीमार बुजुर्ग का जहाज में दम फूलने लगा। बार-बार गुजारिश करने के बाद भी जब व्हीलचेयर नहीं आई तो सुशील मां को गोद में उठाकर किसी तरह जहाज से बाहर निकले।

विज्ञापन

इसके बाद लगेज उतार रहे स्टाफ से मिन्नत की गई कि वह उनकी व्हीलचेयर जहाज से उतार दें। सामान उतार रहे स्टाफ का दिल पसीजा और उन्होंने सुशील की मां की अपनी व्हीलचेयर उनके सुपुर्द कर दी। बुजुर्ग शशिकला को जहाज के पास व्हीलचेयर पर बिठा दिया गया। चूंकि जहाज से मुख्य इमारत से दूर थी, ऐसे में उन्होंने ग्राउंड स्टाफ से मदद मांगी।

इस दौरान शुगर लेवल कम होने के कारण बुजुर्ग अचेत हो गईं। किसी तरह उनको टर्मिनल-3 (टी-3) पहुंचाया गया। जहां सुशील और शशिकला को लेने आए बड़े बेटे ने मां को कार में बिठाया और घर ले गए। घर पहुंचकर उनको इलाज करवाया गया। सुशील ने बताया कि छोटे से सफर के लिए उनकी मां को छह घंटे प्रताड़ित किया गया। फिलहाल परिवार ने मामले में अभी कोई शिकायत नहीं दी हैं।

विज्ञापन

पेशे से लेखक और बड़ी राजनीतिक पार्टी के लिए विज्ञापन का कंटेंट बनाने वाले सुशील जयपुर के अलावा दिल्ली और मुंबई में रहते हैं। इनकी बुजुर्ग मां शशिकला गोस्वामी जयपुर में सुशील के साथ रहती हैं। सुशील के बड़े भाई अवनीश गुरुग्राम में रहते है। रविवार को अपने बड़े बेटे के साथ दिल्ली आ रही थीं।

शाम सात बजे जयपुर हवाई अड्डे से इनकी फ्लाइट थी। सुशील मां को लेकर छह बजे एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पहुंचकर सुशील को पता चला कि इनकी फ्लाइट करीब डेढ़ घंटा लेट है। करीब 8.22 बजे निजी कंपनी की एयरलाइंस जयपुर से दिल्ली पहुंची। यहां करीब 9.22 पर जहाज दिल्ली के एयरपोर्ट पर उतर गया।

इसके बाद बुजुर्ग के साथ यह परेशानी हुई। एयरपोर्ट से निकलते-निकलते बुजुर्ग और उनके बेटे को पौने 11 बज गए। बहुत जद्दोजहद करने के बाद हवाई जहाज के पायलट और सह-पायलट ने उनको कार से टी-3 पर छोड़ा। बुजुर्ग का शुगर लेवल जांचा गया तो वह महज 56 पर था। फौरन डॉक्टर से संपर्क कर बुजुर्ग शशिकला को मीठा पेय पिलाया गया।

इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ। सुशील ने आरोप लगाया कि एयरलाइंस स्टाफ की वजह से उनकी मां की तबीयत बिगड़ी है। एक पल को उनको लगा था कि वह शायद आज मां को खो देंगे। लेकिन समय पर मां की मदद होने की वजह से उनकी जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed