फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   St Stephen's Hospital acquitted of charges of medical negligence

Delhi NCR News: सेंट स्टीफेंस अस्पताल चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप से बरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
- शिकायतकर्ता के आरोप है कि पित्ताशय की सर्जरी (कोलेसिस्टेक्टोमी) कराने के बाद उन्हें गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने सेंट स्टीफेंस अस्पताल को चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप से बरी कर दिया है। यह मामला एक महिला की ओर से अस्पताल पर आरोप लगाने से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि पित्ताशय की सर्जरी (कोलेसिस्टेक्टोमी) कराने के बाद उन्हें गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ा। शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि अस्पताल ने उनकी मधुमेह नियंत्रण में रखने के लिए आवश्यक दवाइयां नहीं दीं, जिससे उन्हें सर्जरी के बाद सर्जिकल साइट (शल्य क्षेत्र) संक्रमण हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्जरी से पहले और बाद में जरूरी सतर्कता और देखभाल नहीं की गई। आयोग ने मामले की गंभीरता से जांच की और विशेषज्ञ चिकित्सकों की रिपोर्ट का अवलोकन किया। आयोग ने आदेश में कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख था कि मधुमेह के मरीजों में सर्जिकल साइट संक्रमण की संभावना अधिक होती है, विशेष रूप से ओपन सर्जरी के बाद। यह भी पाया गया कि मरीज का ब्लड शुगर नियमित रूप से प्रतिदिन चार बार जांचा गया और आवश्यकता पड़ने पर इंसुलिन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed