{"_id":"57af27804f1c1bf619ee4435","slug":"srilankan-man-missing-from-igi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGI एयरपोर्ट से श्रीलंका का नागरिक लापता, अंतिम बार गेट संख्या 18 के पास दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGI एयरपोर्ट से श्रीलंका का नागरिक लापता, अंतिम बार गेट संख्या 18 के पास दिखा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Aug 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
igi airport
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डा से श्रीलंका के एक बुजुर्ग नागरिक के गायब होने का मामला सामने आया है। बौद्ध तीर्थ यात्रियों के दल के साथ वह भारत आया था। सभी को सिविल लाइंस के मजनूं का टीला इलाके में जाना था। शिकायत के बाद आईजीआई थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गत 11 अगस्त की शाम 80 बौद्ध तीर्थ यात्री श्रीलंका से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सभी बस में सवार होकर सिविल लाइंस के मजनूं का टीला इलाके में आ गए। जहां पता चला कि उनका एक सहयोगी 70 वर्षीय रामानायके गायब है।
विज्ञापन
साथ आए लोग तुरंत हवाईअड्डा पहुंचे और रामानायके की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। उसके बाद रामानाय के साथ आए आरएम पंक्षीबंधा ने इसकी शिकायत आईजीआई थाने में की।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के दौरान हवाईअड्डा पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें रामानायके को अंतिम बार गेट संख्या 18 के आस पास देखा गया। लेकिन उसके बाद वह कहां गया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वह अंग्रेजी और हिंदी नहीं बोल पाता है। फिलहाल हवाईअड्डा पुलिस ने रामानायके के गायब होने की जानकारी दिल्ली और आस पास के राज्यों की पुलिस को दे दी है।