{"_id":"acf22012b330b788aaec8866d60679d0","slug":"sri-lanka-police-training-taken-by-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई से सीखने आई श्रीलंका की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई से सीखने आई श्रीलंका की पुलिस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 01 Feb 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के 20 पुलिस अधिकारी गाजियाबाद स्थित सीबीआई अकादमी में ट्रेनिंग रहे रहे हैं। 6 जनवरी से शुरू हुई यह ट्रेनिंग 2 फरवरी को पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सीबीआई डायरेक्टर रंजीत सिन्हा श्रीलंका पुलिस अधिकारियों को ट्रेनिंग पूरी करने की बधाई देने गाजियाबाद पहुंचे। ट्रेनिंग कर रहे सभी पुलिस अधिकारियों को उन्होंने सर्टिफिकेट दिए।
विज्ञापन
सीबीआई डायरेक्टर ने बताया कि जैसे-जैसे आर्थिक संपन्नता आई है, वैसे-वैसे ही भ्रष्टाचार बढ़ा है। यह स्थिति विश्व के सभी देशों में है। श्रीलंका और भारत के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंध हैं। इकोनोमिक के मामले में भी दोनों देश एक-दूसरे पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
साइबर क्राइम, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, आर्थिक अपराध जैसे मामलों में सीबीआई की विवेचना को विश्व स्तर पर सराहा जा चुका है। सीबीआई किस प्रकार विवेचना करती है इसकी जानकारी श्रीलंका के 20 पुलिस अधिकारियों को ‘क्रिमिनल इंटेलीजेंस एंड इंवेस्टीगेशन’ ट्रेनिंग के माध्यम से दी गई है। इनमें 4 असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट और 16 चीफ इंस्पेक्टर शामिल हैं।
सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर एडमिन एंड ट्रेनिंग अनुराग गर्ग के अलावा डीआईजी ट्रेनिंग सीबीआई अकादमी जीके गोस्वामी भी उपस्थित रहे।