{"_id":"6aa158d49ef3c6290704c01e","slug":"sri-krishnas-chhathi-was-celebrated-with-devotion-at-jhandewala-devi-temple-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154175-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: झंडेवाला देवी मंदिर में श्रद्धा से मनाई श्रीकृष्ण की छठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: झंडेवाला देवी मंदिर में श्रद्धा से मनाई श्रीकृष्ण की छठी
विज्ञापन
नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत बुधवार को प्राचीन श्री झंडेवाला देवी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने लड्डू गोपाल को झूला झुलाकर अपनी आस्था व्यक्त की और भगवान श्रीकृष्ण से सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
समारोह के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा। मंदिर की महिला मंडली ने मधुर एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसके बाद बाल गोपाल की विधिवत आरती की गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।
आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिरस से सराबोर रहा। मंदिर के अतिरिक्त प्रबंधक रवीन्द्र गोयल ने बताया कि श्रीकृष्ण की छठी का आयोजन प्रतिवर्ष श्रद्धा और परंपरा के साथ किया जाता है। ब्यूरो