फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SRCC can play a more important role in the changing landscape of India: Lieutenant Governor

एसआरसीसी भारत के बदलते परिदृश्य में और महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : उपराज्यपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
-डीयू के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 100वें वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के 100वें वार्षिक दिवस समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने संस्थान से शिक्षा जगत और व्यावहारिक कार्यक्षेत्र के बीच मजबूत सेतु बनने का आह्वान किया। वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपराज्यपाल ने कहा कि अपनी मजबूत नींव और दूरदर्शी सोच के साथ एसआरसीसी भारत के बदलते परिदृश्य में और महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शताब्दी वर्ष केवल समय का पड़ाव नहीं होता, यह निरंतरता, दृढ़ता और प्रासंगिकता का प्रतीक होता है।


कॉलेज के श्रीधर श्रीराम सभागार में आयोजित समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में डिजिटल फाइनेंस, उद्यमिता, डेटा एनालिटिक्स और वैश्विक व्यापार जैसे क्षेत्रों में नए अवसर सामने आए हैं। वहीं, विश्व कई जटिल चुनौतियों का भी सामना कर रहा है। ऐसे में छात्रों को तैयार करने के लिए गहन ज्ञान, व्यावहारिक अनुभव और नैतिक दृष्टिकोण का समन्वय आवश्यक है। समारोह में कॉलेज प्राचार्या प्रो सिमरित कौर ने कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अंतर विषयक शिक्षा और वैश्विक जुड़ाव पर जोर दिया। कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष अजय एस श्रीराम ने संस्थान की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दोहराई और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में विशिष्ट पूर्व छात्रों, और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया तथा छात्रों को शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed