{"_id":"64c0098f90b5cad5bb07301a","slug":"spicejet-plane-catches-fire-during-engine-maintenance-at-delhi-airport-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में टला बड़ा हादसा: स्पाइसजेट के विमान में लगी आग, इंजन के रखरखाव के दौरान हुई घटना, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में टला बड़ा हादसा: स्पाइसजेट के विमान में लगी आग, इंजन के रखरखाव के दौरान हुई घटना, कोई हताहत नहीं
Tue, 25 Jul 2023 11:12 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:12 PM IST
सार
स्पाइसजेट की ओर जारी बयान में कहा गया है कि 25 जुलाई को रखरखाव के तहत स्पाइसजेट के क्यू-400 विमान में इंजन ग्राउंड रन करते समय आग की चेतावनी देखी गई। इसके बाद विमान में लगे अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली स्थित हवाई अड्डे पर मंगलवार को स्पाइसजेट के एक विमान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि इंजन के मेंटेनेंस के दौरान हादसा हुआ है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
स्पाइसजेट की ओर जारी बयान में कहा गया है कि 25 जुलाई को रखरखाव के तहत स्पाइसजेट के क्यू-400 विमान में इंजन ग्राउंड रन करते समय आग की चेतावनी देखी गई। इसके बाद विमान में लगे अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग को बुझाया गया। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। विमान और मेंटेनेंस कर्मी सुरक्षित हैं। वहीं पुलिस के मुताबिक, आग विमान के मरम्मताधीन एसी में लगी थी।
विज्ञापन