फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Speed Audi entered dumper, a death

तेज रफ्तार ऑडी डंपर में घुसी, एक की मौत

Wed, 10 Dec 2014 03:48 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
Speed Audi entered dumper, a death

नई दिल्ली के बाराखंभा-रणजीत सिंह मार्ग चौराहे पर सोमवार रात को रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार ऑडी कार डंपर के अंदर घुस गई। इस दुर्घटना में ऑडी चला रहे रीयल एस्टेट कारोबारी की मौत हो गई, जबकि कार में बैठे युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। कार को काटकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कारोबारी को बाहर निकाला गया। पुलिस डंपर चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वैभव खंड, इंदिरापुरम, उत्तरप्रदेश निवासी इंतजार हुसैन (30) का रीयल एस्टेट का बड़ा कारोबार था। वह अपनी महिला दोस्त हिसार, हरियाणा निवासी सुमन (22) और शिवेश (23) के साथ करोलबाग स्थित एक दोस्त की शादी में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को वह कार से घर वापस लौट रहे थे। वह कनॉट प्लेस से बाराखंभा होते हुए मंडी हाउस की तरफ जा रहे थे। जब वह बारखंभा-रणजीत सिंह मार्ग चौराहे पर पहुंचे तो उनकी कार टॉल स्टॉय मार्ग से रणजीत सिंह फ्लाईओवर की तरफ जा रहे डंपर के नीचे बीचोंबीच (डीजल टैंक की जगह) घुस गई।

रफ्तार ने ले ली जान

Speed Audi entered dumper, a death

रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार आधी से ज्यादा डंपर केनीचे घुस गई थी। कार को कारोबारी इंतजार हुसैन चला रहा था। ड्राइवर के बगल वाली सीट पर सुमन बैठी हुई थी। शिवेश पीछे था। किसी राहगीर ने एक बजकर 48 मिनट पर इसकी सूचना पुलिस को दी।
 
पुलिस ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद सुमन व शिवेश को कार से बाहर निकाल लिया। दोनों को आरएमएल में ले जाया गया। कारोबारी कार व डंपर केेबीच में बुरी तरह फंस गया था। तब इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

मौकेपर फायर बिग्रेड की चार-पांच गाड़ियां व डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम पहुंची। कार की खिड़की को काटकर कारोबारी को बाहर निकाला गया। रस्सियों से कार को बांधकर क्रेन से बाहर की ओर खींचा गया। कारोबारी को आरएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुमन व शिवेश इंतजार हुसैन के यहां काम करते थे।

कार में मिली शराब की बोतलें

Speed Audi entered dumper, a death
कार में शराब की बोतलें
पुलिस को कार से शराब की भरी हुई बोतलें मिली हैं। माना जा रहा है कि कारोबारी ने शराब पी होगी। पुलिस अधिकािरयों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि इन लोगों ने शराब पी रखी थी या नहीं।

डंपर चालक मौके से फरार
इस सड़क दुर्घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। डंपर हरियाणा नंबर का है। इसमें मिट्टी भरी हुई थी। बारांखभा थाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश तेज कर दी है।

कार बनी कबाड़
टक्कर से नई ऑडी कार लोहे केकबाड़ में तब्दील हो गई। कार का एक-एक पूर्जा अलग गया हो। कार का इंजन नीचे सड़क पर गिर गया था। वहीं डंपर का डीजल टैंक, एक्सल, स्टेपनी टूट कर अलग गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed