{"_id":"576a7c364f1c1bda54b47e55","slug":"special-women-team-will-be-deployed-in-delhi-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में मनचलों की खबर लेगा सीआईएसएफ का विशेष महिला दस्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में मनचलों की खबर लेगा सीआईएसएफ का विशेष महिला दस्ता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Jun 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने मेट्रो में सफर करने वाली महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खास तोहफा दिया है। सीआईएसएफ ने मेट्रो में महिला सुरक्षाकर्मियों का एक खास दस्ता तैनात किया है।
विज्ञापन
ये महिलाएं सादे कपडों में रहेंगी और इनके पास किसी प्रकार का हथियार भी नहीं रहेगा । ये जवान रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली छोटी-छोटी चीजों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
इन्हें भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लड़ने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है ताकि वे मेट्रो में कम जगह के बावजूद अपने काम को अंजाम तक पहुंचा पाएं। इन्हें फिलीपींस के पेकिती-तिरसिया कली नाम के मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
आंतरिक सुरक्षा दस्ता नाम के इस समूह ने मंगलवार को कनॉट प्लेस पर अपना हुनर दिखाया। बीस मिनट तक चले इस प्रर्दशन में सीआईएसएफ व अर्द्घसैनिक बलों के शीर्ष अधिकारयों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान सीआईएसएफ ने एक योग शिविर का भी आयोजन किया जिसमें राष्ट्रीय आपदा राहत बल, सशस्त्र सीमा बल, सीमा सुरक्षा बल,इंडो-तिब्बत सीमा बल सहित देश के अन्य बलों के जवानों ने हिस्सा लिया।
सीआईएसएफ के डीआईजी (दिल्ली मेट्रो) रघुवीर लाल ने बताया कि पीक आवर के दौरान मेट्रो में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं की बढ़ती शिकायतों के मदुदेनजर यह फैसला किया गया है। इन्हें सादे कपडों में तैनात किया जाएगा। शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि ये जवान महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी देंगी।