फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   special weekly train between nizamuddin and nanded

निजामुद्दीन से नांदेड के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 

Sun, 07 Jul 2019 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
special weekly train between nizamuddin and nanded
nizamuddin station

यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने निजामुद्दीन-नांदेड के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 28 सितंबर तक चलेगी। 

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02485 नांदेड़ से प्रत्येक बृहस्पतिवार को रात के 11 बजे चलेगी व शुक्रवार देर रात 2:10 बजे  निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02486 निजामुद्दीन से यह ट्रेन शनिवार सुबह 5.50 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 7 बजे नांदेड पहुंचेगी। 
विज्ञापन


एक वातानुकूलित 2 टीयर, एक वातानुकूलित 3 टीयर, सात शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य श्रेणी और दो द्वितीय श्रेणी के डिब्बों वाली यह ट्रेन आगरा कैंट, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बसमेट व पूरना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी सीमांत रेलवे के ट्रैफिक ब्लॉक के कारण यात्रियों को परेशान भी होना पड़ेगी। यातायात ब्लॉक के कारण इस रूट पर चलने वाली ट्रेन रंगिया में 20 मिनट के ठहराव के साथ बरास्ता रंगिया-नार्थ लखीमपुर के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 12424 नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 8 जुलाई तक। 


ट्रेन संख्या 14056 दिल्ली जंक्शन- डिब्रुगढ़ ब्रहमपुत्र मेल, ट्रेन संख्या 20506 नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस रंगिया-नार्थ लखीमपुर के परिवर्तित मार्ग से रविवार को चलेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 15909 डिब्रूगढ़ -लालगढ अवध असम एक्सप्रेस 9 जुलाई तक, ट्रेन संख्या 12423  डिब्रूगढ़ -नई दिल्ली राजधानी 8 जुलाई तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed