{"_id":"6588d9f4b2614cf99a0c0935","slug":"special-trains-will-run-for-mumbai-and-kolkata-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, मुंबई व कोलकाता के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, मुंबई व कोलकाता के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
Mon, 25 Dec 2023 06:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 25 Dec 2023 06:55 AM IST
सार
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे ने मुंबई और कोलकाता के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही, आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में स्थायी तौर पर पांच अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
Train demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे ने मुंबई और कोलकाता के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही, आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में स्थायी तौर पर पांच अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। ट्रेन संख्या 09004 सराय रोहिल्ला स्टेशन से मुंबई के लिए 31 दिसंबर को शाम 3:50 बजे चलेगी और अगले दिन मुंबई सेंट्रल शाम 3:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
मार्ग में यह ट्रेन गुरुग्राम, रेवाड़ी, रिंगस, फुलेरा, अजमेर, मारवाड़, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, स्टेशन पर ठहरेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 03118 आनंद विहार टर्मिनल-कोलकाता स्पेशल 28 फरवरी को रवाना होगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 8:20 बजे चलेगी। मार्ग में दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, प्रयागराज और गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहरेगी।
विज्ञापन