{"_id":"5f94c92e54440f794c7199d1","slug":"special-trains-will-make-way-for-passengers-in-festive-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में यात्रियों की राह आसान करेंगी स्पेशल ट्रेनें, लोग बढ़े तो चलेगी क्लोन ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में यात्रियों की राह आसान करेंगी स्पेशल ट्रेनें, लोग बढ़े तो चलेगी क्लोन ट्रेन
Sun, 25 Oct 2020 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Oct 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई मार्गों पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जिस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, उस पर स्पेशल ट्रेनों के अलावा क्लोन ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। रेलवे ने 30 नवंबर तक आनंद विहार-भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना जंक्शन होते जाएगी। एक अन्य ट्रेन 27 नवंबर तक नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली के बीच चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, सीवान, छपरा तथा हाजीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा नई दिल्ली-दरभंगा के बीच 26 नवंबर तक बरास्ता मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसी तरह नई दिल्ली-जयनगर के बीच स्पेशल ट्रेन मुसाफिरों की राह आसान करने के लिए चलेगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन मार्ग में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, पनियहवा, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा और मधुबनी स्टेशन पर रुकेगी। नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली सुपर फास्ट स्पेशल 29 नवंबर तक चलेगी तो रविवार से दिल्ली जंक्शन-सहरसा-दिल्ली जंक्शन द्वि-साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल चलेगी।
इसके अलावा वाराणसी-जम्मूतवी-वाराणसी, दिल्ली जंक्शन-देहरादून-दिल्ली जंक्शन, लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ, दिल्ली जंक्शन-बठिंडा-दिल्ली जंक्शन, श्रीगंगानगर-दिल्ली जंक्शन-श्रीगंगानगर स्पेशल, अजमेर-अमृतसर-अजमेर, जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी यात्रियों की राह आसान कर रही है।