{"_id":"56f2982e4f1c1b5f45f14d24","slug":"special-train-will-depart-after-holi-for-crowd-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ पर काबू पाने के लिए होली के बाद चलेगी होली स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ पर काबू पाने के लिए होली के बाद चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Mar 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : pti
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस स्पेशल ट्रेन का नाम तो होली स्पेशल दिया गया है, लेकिन ये ट्रेन होली के बाद ही चलेगी।
विज्ञापन
हालांकि इस ट्रेन के चलने से दिल्ली आने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। यह स्पेशल ट्रेन जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर, सहरसा-अंबाला छावनी-सहरसा जन साधारण, सहरसा-फिरोजपुर छावनी-सहरसा, जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर, गोरखपुर-आनंद विहार-गोरखपुर, निजामुद्दीन-व्यास-निजामुद्दीन के बीच चलेगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 05527 जयनगर से आनंद विहार के लिए 27 मार्च को दोपहर 1 बजे चलेगी व अगले दिन शाम 4.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 05528 आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर के लिए यह स्पेशल ट्रेन 28 मार्च को शाम 7.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर छावनी, बरेली, मुरादाबाद एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
एक अन्य ट्रेन जिसका नंबर 05535 है वह जयनगर से आनंद विहार के लिए 25 मार्च को चलेगी। ट्रेन संख्या 05536 आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर के लिए 26 मार्च को शाम 7.30 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन अगले दिन 11.15 बजे जयनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन बरास्ता मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर छावनी, बरेली, मुरादाबाद एवं गाजियाबाद चलेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 05033 गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 29 मार्च को दोपहर 2.30 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 5 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 5034 आनंद विहार टर्मिनल से गोरखपुर के लिए 30 मार्च को सुबह 7 बजे चलेगी व उसी दिन रात 9.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर छावनी, बरेली व मुरादाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।
तकनीकी कारणों से ट्रेन संख्या 04911/04912 निजामुद्दीन-व्यास- निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन के नंबर में परिवर्तन कर इसे नए नंबर 04011/04012 से इस रूट पर चलेगी। ट्रेन संख्या 04011 निजामुद्दीन से व्यास के लिए 31 मार्च को शाम 7.50 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 04012 व्यास से निजामुद्दीन के लिए 3 अप्रैल को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली व सब्जी मंडी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।