फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special train on guru parv

गुरुपर्व पर चली स्पेशल ट्रेन

Fri, 11 Apr 2014 04:27 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 11 Apr 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
Special train on guru parv

मध्य प्रदेश के आनंदपुर में बैसाखी पर आयोजित गुरुपर्व में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला से अशोक नगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


यह ट्रेन शुक्रवार से संचालित हो रही है। इस ट्रेन को फरीदाबाद व पलवल रेलवे स्टेशन पर भी स्टॉपेज दिए गए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को सफर शुरू कर यह ट्रेन शनिवार को अशोक नगर पहुंचेगी।
विज्ञापन


पर्व खत्म होने के बाद यह ट्रेन अशोक नगर से वापस फरीदाबाद होते हुए दिल्ली सराय रोहिल्ला के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित रखी गई है।

यह भी पढ़ें: लक्ष्मण विहार तक सिटी बस सेवा बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आनंदपुर में 14 अप्रैल को बैसाखी पर पर्व आयोजित हो रहा है। चूंकि फरीदाबाद व पलवल में पंजाबी वर्ग काफी अधिक संख्या में रहते हैं, ऐसे में यहां से हजारों की संख्या में लोग आनंदपुर जाते हैं।


रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से सुबह 11:45 बजे रवाना हुई और दोपहर 1:00 बजे फरीदाबाद पहुंची। 5 मिनट का ठहराव करने के बाद यह ट्रेन पलवल स्टेशन पर दोपहर 1:43 बजे पहुंची।

ट्रेन शनिवार सुबह 5:30 बजे अशोक नगर पहुंचेगी। पर्व के खत्म होने के बाद 15 अप्रैल को यह ट्रेन अशोक नगर से दोपहर 3:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। पलवल स्टेशन पर यह ट्रेन 16 अप्रैल को सुबह 3:15 बजे और फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर 3:50 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed