{"_id":"25b3a021f568d477e58679b87a83b493","slug":"special-train-for-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व को ध्यान में रख रेलवे ने आनंद विहार-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 05028 ट्रेन संख्या 16,19, 21 और 23 मार्च को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
अगले दिन सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 05027 गोरखपुर से 15,18, 20, 22 मार्च को रात के 8:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:25 बजे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ और मुरादाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में एक एसी 3 टीयर कोच, 6 स्लीपर कोच, 8 जनरल द्वितीय श्रेणी कोच होगा।
विज्ञापन