{"_id":"c6ddbf317e409ef106f61460640b342b","slug":"special-train-between-anand-vihar-to-gorakhpur-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार से गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार से गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Oct 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके साथ ही सराय रोहिल्ला से जयपुर के बीच चलने वाली डबल डेकर ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 05758 आनंद विहार रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए 15 व 22 अक्तूबर को शाम 5:10 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
ट्रेन अगले दिन सुबह 8 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन (05057) 16 व 23 अक्तूबर को रात के 8:55 बजे चलेगी और अगली सुबह 11 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन