{"_id":"34f06a3e9d098945cf8cfff9c3c7c8fb","slug":"special-love-luck-for-valentine-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव लकः ये है इस वेंलेंटाइन-डे का खास तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव लकः ये है इस वेंलेंटाइन-डे का खास तोहफा
शैली/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 03 Feb 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने वेलेंटाइन के साथ जिंदगी बिताने का सपना हर व्यक्ति का होता है। जिसके लिए कुछ लोग मन्नतें मांगते हैं, तो कुछ लव लक से जुड़ी चीजों को अपने साथ रखते हैं। प्रेमी युगलों की इस इच्छा को ध्यान में रखते हुए सूरजकुंड मेले का भूटान स्टॉल खास तोहफा लेकर आया है।
विज्ञापन
इस स्टॉल पर आपको लव लक क्वाइन (सिक्कों) मिलेंगे। ये सिक्के गोल्डन कलर में हैं। इन सिक्कों की एक ओर दो मछलियां बनी हुई हैं जो आपस में एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। स्टॉल संचालक टेन डोरजी ने बताया कि इन मछलियों के जुड़ने का मतलब है कि वह एक दूसरे के साथ हमेशा रहेंगी चाहे कुछ भी हो जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भूटान निवासी युगलों में ऐसी मान्यता है कि अगर वे इस सिक्के को अपने पास रखेंगे तो उनका साथ हमेशा का होगा। उन्होंने बताया कि एक-एक सिक्का प्रेमी जोड़े अपने पास रखें तो उनका प्यार बना रहेगा। ऐसा भी माना जाता है।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ों की जेब का ख्याल रखते हुए इसकी कीमत 100 रुपये रखी गई है। इसके अलावा सफलता, पारिवारिक खुशहाली, समृद्धि के लिए भी सिक्के हैं। जिनकी कीमत 300 रुपये और 350 रुपये है।
डोरजी ने बताया कि ऐसे सिक्कों की बिक्री को भूटान में वर्ष 1979 में बैन कर दिया गया था। इसके बावजूद इनके चाहने वाले कम नहीं हुए। सिक्को का क्रेज भूटान समेत सिंगापुर, चाइना, ताइवान, हांगकांग समेत सभी बौद्ध देशों में इन सिक्कों की काफी मान्यता है। युवा अपने प्रियजनों की शादी, सालगिरह पर इन सिक्कों को भेंट करते हैं।