फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special emphasis on crowd management at stations with special trains during festivals

त्योहारों के दौरान स्पेशल ट्रेन के साथ स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर 

Tue, 03 Nov 2020 09:36 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 03 Nov 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Special emphasis on crowd management at stations with special trains during festivals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

त्योहारों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रख मंगलवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सुरक्षा, समय-पालन, छठ एवं दीपावली त्योहार के दौरान भीड़भाड़ प्रबंधन पर विशेष चर्चा की गई। उतर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कोरोना संक्रमण को लेकर खास एहतियात बरतने को कहा।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक में गंगल ने रेल ट्रैक के साथ ही यार्ड के भीतर दुर्घटनाओं में कमी लाने का निर्देश दिया। सभी रेल मंडलों को समन्वयन पर विशेष जोर देने को कहा गया। समीक्षा बैठक में दिल्ली एरिया के स्टेशनों पर छठ एवं दिवाली के दौरान होने वाली भीड़भाड़ की व्यवस्था की भी समीक्षा की।
विज्ञापन


गंगल ने सुरक्षा एवं सफाई के साथ ही कोविड-19 प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक हुआ तो यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त आरक्षित विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी और स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर स्थापित किए जाएंगे। उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए खास प्रबंधन पर जोर देने को कहा। समीक्षा बैठक में मालभाड़ा व्यवसाय की हिस्सेदारी को बढ़ाने, कस्टमर मैपिंग  एवं नये व्यवसाय अवसरों की तलाश  करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने ट्रैक, वेल्ड के रखरखाव मानक को सुधारने और ट्रैक के नजदीक पड़े स्क्रैप को हटाने के लिए जोन के भीतर किए गए कार्यों की भी समीक्षा की। सभी डिविजनों को सुरक्षा बढ़ाने के लिए अभियान चलाने और जहां जरूरी हो अपने स्टाफ को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed