फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special cell of UP and Delhi arrest a famous criminal reward of 1.20 lakh on his head

स्पेशल सेल ने दबोचा यूपी और दिल्ली का कुख्यात बदमाश, सिर पर था 1.20 लाख का इनाम

Tue, 28 May 2019 01:00 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 28 May 2019 01:00 PM IST
सार

-मणिपुर के इंफाल में छिपा बैठा था आरोपी
-दोनों राज्यों में 1.20 लाख का था इनाम

विज्ञापन
Special cell of UP and Delhi arrest a famous criminal reward of 1.20 lakh on his head
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश के इनामी बदमाश को इंफाल, मणिपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी रिजवान उर्फ फूल मियां(29) निवासी वेलकम, सीलमपुर पर दोनों राज्यों में 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही, उस पर 1.20 लाख रुपए का इनाम था। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि 24 मई को एसीपी अत्तर सिंह, इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद, अमूल त्यागी आदि को सूचना मिली थी कि कुख्यात गैंगस्टर फूल मियां ने मणिपुर के इंफाल में अपना ठिकाना बना रखा है। पुलिस की एक टीम रवाना हो गई और वहां आरोपी को गोला पट्टी इलाके से दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छिपकर मणिपुर में रह रहा था। दिल्ली पुलिस को आनंद विहार में 15 लाख की लूट के मामले में आरोपी फूल मियां की तलाश थी। उस समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर रखे थे। फूल मियां पर दिल्ली व यूपी में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती समेत करीब 30 से अधिक वारदातों में शामिल रहने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि यूपी पुलिस ने अलग-अलग तीन मामलों में 70 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।


पुलिस के मुताबिक, फूल मियां इस्लाम नगर, बदायूं का रहने वाला है। 2004 में वह अपराध की दुनिया में आया। 2004 में उसने कोर्ट परिसर में नवाब नामक एक शख्स पर हमला कर दिया। इसके बाद इस्लाम नगर में सितारा नामक महिला की मुखबिरी के शक में हत्या कर दी। लगातार आरोपी दिल्ली और यूपी में वारदात को अंजाम देता रहा। पुलिस फूल मियां से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed