{"_id":"593ad0194f1c1b8d6b9c7dab","slug":"special-cell-has-arrested-an-aide-of-gangster-chhota-shakeel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस की उड़ी नींद, राजधानी में मौजूद हैं अंडरवर्ल्ड के कई शूटर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस की उड़ी नींद, राजधानी में मौजूद हैं अंडरवर्ल्ड के कई शूटर्स
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा एजेंसियों समेत दिल्ली पुलिस की नींद उड़ गई है कि अंडरवर्ल्ड ने राजधानी में अपने पैर पसार लिए हैं। स्पेशल सेल को अंडरवर्ल्ड के चार-पांच शूटरों का पता लगा है, जिनमें से एक जुनैद चौधरी है। दिल्ली में इन शूटरों को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के गुर्गे छोटा शकील ने तैयार किया है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शूटर की मौजूदगी को लेकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई व अंडरवर्ल्ड के लिंक को खंगाला जा रहा है। इससे पता चल सकेगा कि अंडरवर्ल्ड ने किसी आतंकी संगठन से समर्थन तो नहीं ले लिया है। अधिकारी ने बताया कि राजधानी में इस समय अंडरवर्ल्ड के चार-पांच शूटर हैं। इन सभी के नाम स्पेशल सेल के पास आ गए हैं।
विज्ञापन
ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतनी संख्या में अंडरवर्ल्ड ने दिल्ली में अपने शूटर तैयार किए हैं। ऐसे में आशंका है कि ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने अंडरवर्ल्ड को राजधानी में कभी पैर जमाने नहीं दिया। पुलिस के अनुसार अंडरवर्ल्ड शूटरों को हवाला के जरिये रुपये भेज रहा है।
विज्ञापन
शूटर को किसी वारदात को अंजाम देने से पहले ही रुपये मिल जाते हैं। अंडरवर्ल्ड ने स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए जुनैद चौधरी को भी डेढ़ लाख रुपये हवाला के जरिये ही भेजे थे। इस बात की जांच कर रही है कि जुनैद को किस देश से हवाला के जरिये रुपये दिए गए थे।
ऐसे हुई जुनैद की गिरफ्तारी
demo pic
पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागीरथ विहार, दिल्ली निवासी जुनैद चौधरी पुत्र असद अली (20) के रूप में हुई। जुनैद को बुधवार शाम को मेन वजीराबाद रोड, गगन सिनेमा के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए।
जुनैद ने खुलासा किया है कि उसने इस्लामी अतिवाद के विरोधी और पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह की हत्या की सुपारी ली थी। हत्या की सुपारी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील ने दी थी। इसके लिए उसे डेढ़ लाख रुपये एडवांस में मिल गए थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जुनैद को कुल कितने की सुपारी दी गई थी और बाद में कितने रुपये आने थे।
बता दें कि दाऊद इब्राहिम की कार खरीदकर जलाने वाले हिंदू महासभा के प्रमुख स्वामी चक्रपाणि की हत्या की सुपारी लेने के आरोप में पिछले वर्ष जून में जुनैद तीन साथियों के साथ गिरफ्तार हुआ था। चार महीने बाद जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ गया था। बाद में जमानत रद्द कर उसे फिर से जेल भेज दिया गया। इसके बाद उसे फिर जमानत मिल गई। पुलिस जुनैद के साथियों को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही है।