{"_id":"4bfe10c3fac4a49e3f8720cb1679e552","slug":"sp-leader-s-family-milk-sick-by-eating-cake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्क केक खाने से सपा नेता का परिवार बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्क केक खाने से सपा नेता का परिवार बीमार
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 18 May 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
फरीदनगर कस्बा में मिल्क केक खाने से फरीदनगर के सपा अध्यक्ष के परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें मोदीनगर के लोकप्रिय हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जिनमें महिला और दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की सूचना पीड़ित परिवार ने थाने में दी है। पुलिस जांच कर रही है।
भोजपुर थाना क्षेत्र के फरीदनगर कस्बा में इरफान कुरैशी परिवार समेत रहते हैं। इरफान सपा फरीदनगर के अध्यक्ष है। इरफान के मुताबिक शनिवार को उसकी बहन शहजहां घर पर आई हुईं थीं।
खाना खाने के बाद इरफान फरीदनगर कस्बा में स्थित एक मिठाई की दुकान से मिल्क केक लेकर आए और परिवार के सभी सदस्यों ने खाया। मिल्क केक खाने से एक घंटे बाद परिजनों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
सभी को उल्टी होने के साथ चक्कर आने लगे। जिस पर परिजनों ने शाहजहां (40), आरिस (15), चांद (14), आरिफ (13), सोनू (8), बबली (15), फरहान (11) को तत्काल मोदीनगर के लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां शाहजहां, बबली और फरहान की हालत गंभीर है। डॉ. अनिल त्यागी ने बताया कि फूड प्वायजनिंग के कारण परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ी है।
वहीं, इरफान कुरैशी ने इस बाबत थाने में तहरीर दी है। एसओ बृजेश शर्मा का कहना है कि मामला खाद्य सुरक्षा विभाग से जुड़ा है। जिसकी सूचना विभाग को दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।