{"_id":"9b1e1cc1347cc68501ccdac117a5c7d9","slug":"sp-leader-s-brothers-created-havoc-hooliganism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के भाईयों ने मचाई गुंडागर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के भाईयों ने मचाई गुंडागर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 13 Dec 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थर्ड थानाक्षेत्र के जगनपुर गांव के पास बनी एक कंपनी के बेसमेंट की खुदाई करने वाले ठेकेदार पर सपा नेता के भाइयों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। सीओ ओपी त्रिपाठी ने बताया कि जगनपुर निवासी राजेंद्र भड़ाना ने गांव के पास एक कंपनी की दो एकड़ जमीन में बेसमेंट खुदाई करने की अनुमति ली थी।
विज्ञापन
पीड़ित ने दी गई शिकायत में कहा है कि गौतमबुद्ध नगर के एक सपा नेता के भाई ने उनसे कहा कि बेसमेंट की खुदाई वे करेंगे। इसके बावजूद वो वहां काम करते रहे। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे दो गाड़ियों में करीब आठ-दस लोग आए, जिनमें बील-अकबरपुर निवासी सतीश और सुधीर भी शामिल थे।
विज्ञापन
उन दोनों ने ताबड़तोड़ 10 से 12 राउंड फायरिंग की। उन्होंने किसी तरह गांव की ओर भागकर अपनी जान बचाई। राजेंद्र भड़ाना की तहरीर पर सतीश और सुधीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसओ शाहनजर जांच कर रहे हैं कि खुदाई की अनुमति किसने ली थी।
विज्ञापन
उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, जिस बेसमेंट की खुदाई को लेकर फायरिंग हुई है, उसमें बालू निकल रहा है। दरअसल, जो भी बालू या मिट्टी निकलती है, वह उसी ठेकेदार की होती है जो प्रशासन से अनुमति लेता है।