{"_id":"57d5120a4f1c1b5d783190da","slug":"sp-city-asked-answer-about-loot-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी ने मांगा ट्विटर से लूट का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सिटी ने मांगा ट्विटर से लूट का जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
नोएडा में ट्विटर प्रणाली लागू होने के बाद शनिवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई दो खबरों पर एसपी सिटी ने डीएसपी समेत तीन अफसरों से जवाब तलब किया, तथा कहा कि उक्त घटनाओं के बारे में उन्हें क्यों नहीं बताया गया।
विज्ञापन
इसका जवाब दें और अब तक क्या कार्रवाई की गई है यह भी बताएं। दरअसल सेक्टर-58 और सेक्टर-39 में महिला और युवक से मोबाइल लूट की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी कोतवालों ने एसपी सिटी दिनेश यादव को नहीं दी थी। इसके बारे में शनिवार सुबह उन्हें समाचार पत्र पढ़ने के बाद पता चला तो उन्होंने हाल ही में शुरू हुई ट्विटर प्रणाली का प्रयोग करते हुए डीएसपी अरविंद यादव और सेक्टर-58 तथा सेक्टर-39 कोतवाली प्रभारी से जवाब मांगा।
विज्ञापन