{"_id":"5a44b1104f1c1b0d788b573f","slug":"south-delhi-municipal-corporation-to-ban-display-of-non-veg-items-on-road-side-stalls-and-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकन के दीवानों के लिए बड़ी खबर, अब साउथ दिल्ली में नहीं दिखेंगे ये लजीज व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकन के दीवानों के लिए बड़ी खबर, अब साउथ दिल्ली में नहीं दिखेंगे ये लजीज व्यंजन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
चिकन टिक्का
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने होटलों के बाहर चिकन टिक्का और सीख कबाब जैसे मांसाहारी उत्पाद बेचने के लिए बाहर रखने पर रोक लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सदन की नेता शिखा राय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जल्द ही दक्षिणी दिल्ली के रेस्टोरेंट, ढाबों या ठेलों पर सार्वजनिक रूप से मांसाहारी उत्पाद बिकते नजर नहीं आएंगे। राय ने कहा कि स्वच्छता के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। होटलों के बाहर मांसाहारी उत्पाद बेचने से शाकाहारी लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।
विज्ञापन
प्रस्ताव में कहा गया है कि कच्चे और पक्के सभी तरह के मांसाहारी उत्पाद प्रदर्शित करने पर रोक लगाई जाएगी। अब इस प्रस्ताव को निगम के कमिश्नर के पास अनुमति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
वह यह देखेंगे कि यह प्रस्ताव दिल्ली म्यूनिसिपल कारपोरेशन एक्ट के तहत है या नहीं। वह इस प्रस्ताव को स्वीकार या खारिज कर सकते हैं।