फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   soot on upsc head quarter board,

यूपीएससी मुख्यालय के बोर्ड पर कालिख पोती, सरकार विरोधी नारे लगे

Sat, 28 May 2016 03:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 May 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
soot on upsc head quarter board,
प्रदर्शनकारियों द्वारा यूपीएससी के बोर्ड पर लगाई गई कालिख - फोटो : अमर उजाला

यूपीएससी परीक्षा में तीन अतिरिक्त मौके देने की मांग को लेकर सीसेट से प्रभावित यूपीएससी परीक्षार्थियों ने विरोध स्वरूप मुख्यालय के गेट पर कालिख पोत दी। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे भी लगाए।

विज्ञापन


छात्रों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और देर शाम छोड़ दिया। सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) में तीन अतिरिक्त मौके देने की मांग को वर्ष 2011-2015 तक सीसेट से प्रभावित छात्रों ने शुक्रवार को यूपीएससी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

यूपीएससी अभ्यर्थियों के साथ एबीवीपी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे

soot on upsc head quarter board,
प्रदर्शनकारी युवतियों को ले जातीं सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

यूपीएससी अभ्यर्थियों के साथ एबीवीपी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। यूपीएससी परीक्षार्थी अनूप, अनुराग समेत अन्य छात्रों के मुताबिक, वर्ष 2016, 2017, 2018 की परीक्षा में वर्ष 2011-2015 तक सीसेट से प्रभावित छात्रों को तीन अतिरिक्त मौके देने की मांग की जा रही है।

सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने विरोध दर्ज करवाया

soot on upsc head quarter board,
प्रदर्शन कर रही छात्राओं का जबरन वहां से हटाया गया - फोटो : अमर उजाला

हालांकि सांसदों का सहयोग मिलने के बाद भी केंद्र सरकार छात्रों की मांग को पूरा नहीं कर रही है। प्रदर्शन में मुखर्जी नगर, गांधी विहार, पटेल चेस्ट, नेहरू विहार आदि इलाकों से सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने विरोध दर्ज करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed