आंखों में आंसू लेकर बोली मां, सुषमा मैडम ने अपना वादा निभाकर ईद पर तोहफा दे दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोनू के माता-पिता से किया हुआ अपना वादा निभाकर परिवार को ईद के तोहफा दे दिया है। मेहमूद व उसकी पत्नी मुमताज भी बेटे को पाकर गदगद हैं।
आंखों में आंसू लिए बस मुमताज ने यही बताया कि ‘सुषमा मैडम ने अपना वादा निभाया और हमारा बच्चा हमें दिलवा दिया’।
परिवार का कहना है कि 24 मई को उनसे मिलने के बाद विदेश मंत्रालय हरकत में आ गया था। सोनू के घर वापसी की हर अपडेट परिवार को बताई जा रही थी।
मेहमूद ने बताया कि 17 मई को जमाल उसे ढूंढता हुआ मीना मार्केट न्यू सीमापुरी पहुंचा था। बेटे की खबर मिलते ही खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन बांग्लादेश से सोनू को भारत लाना बेहद मुश्किल काम था।
लोगों से सलाह लेकर 24 मई को मेहमूद, उसकी पत्नी मुमताज, मौसी नीतू और बांग्लादेश से आया जमाल विदेश मंत्री के ऑफिस पहुंचे।
वहां पर मीडिया कर्मियों के जरिये परिवार विदेश मंत्री से मिलने में कामयाब हो गया।
सोनू की कहानी सुनकर विदेश मंत्री ने खुद मामले में दिलचस्पी दिखाकर अधिकारियों को आदेश दिए।
सोनू के लिए भारतीय हाईकमीशन ने बांग्लादेशी अधिकारियों से संपर्क किया।
मुमताज जमाल के द्वारा लाए गए फोटो देखकर सोनू को पहचान गई थी, लेकिन पुष्टि करने के लिए बाद में सोनू का डीएनए कराया गया।
इधर, मुमताज का भी डीएनए हुआ। सब कुछ सही होने पर विदेश मंत्री ने परिवार से वादा किया कि वह सोनू को ईद से पहले परिवार से मिलवा देंगी और उन्होंने अपना वादा पूरा किया।