फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Soniya gandhi attacks on PM Modi

'नई पार्टी बना लो, पर मोदी से मत मिलो'

Mon, 11 Aug 2014 03:49 AM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 03:49 AM IST
विज्ञापन
Soniya gandhi attacks on PM Modi

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद चौधरी बिरेंदर सिंह ने रविवार को दावा किया सोनिया गांधी ने उन्हें खुद की नई पार्टी बनाने को कहा था। सोनिया चाहती हैं कि वह भाजपा में शामिल नहीं हों। रविवार को दिल्ली रोड स्थित राजपूत वाटिका में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान बिरेंद्र सिंह ने कहा एक मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने उनसे कहा था कि आप नरेंद्र मोदी के साथ बैठेंगे।

विज्ञापन


इस बात के जवाब में मैनें कहा कि अगर वह भाजपा में शामिल होंगे तो बैठना ही पड़ेगा। बकौल बिरेंदर सिंह सोनिया ने उनसे कहा कि वह भाजपा में न जाकर अपनी पार्टी बनाएं।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री कहते हैं बिरेंदर सिंह की जमीन खिसक गई है। असल में किसकी जमीन खिसकी है इसका खुलासा 16 अगस्त की जींद रैली में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिरेंद्र सिंह का खुलासा

Soniya gandhi attacks on PM Modi

बिरेंदर सिंह ने आरोप लगाया कि गुड़गांव में जमीनों का मेला लगता है। किसानों की जमीन को औने-पौने दामों में खरीद कर करोड़ों रुपये में बेची जा रही है। मुख्यमंत्री हुड्डा ने सीएलयू को ही बदनाम कर दिया है। जब उनसे सवाल पूछा गया कि भाजपा में शामिल होकर मुख्यमंत्री पद का दावा ठोकेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि अगर वह भाजपा में शामिल होंगे तो ऐसी कोई कंडीशन नहीं लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की नौ सीटें थी उसे मुख्यमंत्री हुड्डा ने एक सीट पर लाकर खड़ा कर दिया। हरियाणा में कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया। बिरेंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने 42 वर्षों तक कांग्रेस को सींचा है ऐसी स्थिति देखकर तकलीफ होती है।

राजपूत वाटिका में बिरेंदर सिंह के साथ हाल ही में कांग्रेस छोड़ इनेलो में आए पूर्व विधायक भूपेंद्र चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री कुलभूषण भारद्वाज, आरएस दहिया, सूरजमल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed