फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "Sonia apology Batla House encounter case of'

‘बटला हाउस मुठभेड़ मामले में माफी मांगें सोनिया गांधी’

Tue, 31 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
"Sonia apology Batla House encounter case of'
- फोटो : BBC

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की अगुवाई में भाजपा ने सोमवार को बटला हाउस मुठभेड़ को लेकर कांग्रेस मुख्यालय के समीप प्रदर्शन किया। पुलिस ने भाजपाइयों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन


साथ ही हल्का बल प्रयोग भी किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें भी आई। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस बसों से संसद मार्ग थाने लाई, जहां कुछ देर बाद उनको रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2008 में बटला हाउस में आतंकवादियों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में शामिल आतंकवादियों के तार आईएसआईएस से जुड़े होने के सबूत सामने आ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन आतंकवादियों को लगातार निर्दोष बताने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुठभेड़ में शहीद हुए इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा के परिवार व देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

'कांग्रेस ने राष्टभाव को अपमानित किया'

"Sonia apology Batla House encounter case of'
bjp logo

उनकी भांति कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी अपनी गलती को सुधारते हुए तत्काल माफी मांग लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अल्पसंख्यक समुदाय को खुश करने के लिए उस घटना को फर्जी बताकर राजनीतिक विलाप किया था।

अब जब हाल ही में देश के सामने आए वीडियो ने साबित कर दिया है कि बटला हाउस के उस कांड से जुड़े आतंकवादी आईएसआईएस के सदस्य है।सांसद विजय गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े होने के कारण स्वयं को देश में राष्ट्रवाद का प्रतीक दर्शाने की कोशिश की,मगर उसने असल में हमेशा राष्ट्रवाद के भाव को अपमानित किया। 

इस मामले में भगत सिंह व बोस की शहादत हो या फिर वर्तमान काल में इंस्पेक्टर मोहन शर्मा की शहादत का। देश कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed