{"_id":"6a4bd38429fb16eca305e35f","slug":"songs-quizzes-and-self-defense-delhi-police-taught-safety-lessons-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144453-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गीत, क्विज और सेल्फ डिफेंस... दिल्ली पुलिस ने पढ़ाया सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गीत, क्विज और सेल्फ डिफेंस... दिल्ली पुलिस ने पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
विज्ञापन
200 से ज्यादा छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। ‘चाइल्ड सेफ्टी अवेयरनेस मंथ’ के तहत दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ज्वालापुरी स्थित अमलवास के सीएम श्री स्कूल में ‘वी-केयर’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 200 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में व्यवहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड की देशभक्ति प्रस्तुतियों से हुई, जिसने छात्राओं का उत्साह बढ़ा दिया।
स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वूमेन एंड चिल्ड्रेन की टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में बताया और कई आसान सेल्फ डिफेंस तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। इस दौरान दिल्ली पुलिस उपायुक्त नेहा यादव ने छात्राओं को आत्मरक्षा के कई टिप्स और जरूरी बातें साझा कीं। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पार करने के नियम, पैदल चलने की सावधानियां और सुरक्षित यात्रा से जुड़े जरूरी सुझाव दिए। ट्रैफिक अवेयरनेस वैन के जरिए सड़क सुरक्षा पर आधारित ऑडियो-वीडियो भी दिखाए गए।
आउटर जिले के साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने ऑनलाइन ठगी, डिजिटल फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। वहीं, दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क वाहन (मोबाइल डिस्प्ले वैन) पर बाल सुरक्षा से जुड़े वीडियो दिखाकर छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए क्विज प्रतियोगिता और रस्साकशी का आयोजन भी किया गया। इसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
-- -
वी-केयर पहल के माध्यम से बच्चों, विशेषकर बेटियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। - नेहा यादव, पुलिस उपायुक्त, दिल्ली पुलिस