फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son runs after mother with a knife to kill her in delhi

मां के पीछे मौत बनकर दौड़ा बेटा: नसरुद्दीन की नापाक करतूत, चाकू लेकर अम्मी के पीछे भागा; पुलिस ने बचाई जान

Mon, 02 Mar 2026 09:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 02 Mar 2026 09:12 PM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह नशे का आदी है और उस पर आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रीत विहार थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Son runs after mother with a knife to kill her in delhi
मां को मारने के लिए चाकू लेकर दौड़ा बेटा - फोटो : AI Image

विस्तार

दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में नशे की हालत में एक युवक अपनी मां को जान से मारने की नियत से दौड़ा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नसरुद्दीन उर्फ गोलू (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से एक चाकू बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पूर्वी जिला के अतिरिक्त आयुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि गत 27 फरवरी की रात प्रीत विहार थाने की टीम इलाके में गश्त करने के अलावा बैरिकेड लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस बीच राधू प्लेस झुग्गी में रहने वाली 50 वर्षीय अंसुरा बेगम घबराई हुई हालत में पुलिस बैरिकेड के पास पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि उसका बेटा नशे की हालत में चाकू लेकर उसे मारने की नियत से उसके पीछे दौड़ रहा है। वह उसके साथ गाली-गलौज भी कर रहा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। टीम को देखने के बाद भी आरोपी मां को मारने की धमकी देने लगा। बाद में वह भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह नशे का आदी है और उस पर आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रीत विहार थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed