{"_id":"27ebd7e4f006a97dfe282b1a4096153e","slug":"son-of-steel-businessman-arrests","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 स्टार होटल में रौब दिखाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 स्टार होटल में रौब दिखाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Feb 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार स्थित पांच सितारा होटल में सोमवार रात शादी समारोह के दौरान बड़े स्टील कारोबारी के बेटे ने अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। उसने छह से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी और उसके पीएसओ को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पुरानी दिल्ली के स्टील कारोबारी का बेटा रोहित गुप्ता सोमवार रात को वसंत विहार स्थित होटल इंटरकॉन्टिनेंटल में दोस्त की शादी में शरीक होने गया था। रोहित के साथ उसका पीएसओ सोनीपत निवासी विजेंदर भी था।
विज्ञापन
उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर थी। समारोह में विजेंदर ने फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद रोहित ने विजेंदर से रिवाल्वर ले ली और फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मौके पर छह से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई। गोलियां चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके की तरफ दौड़े।
वसंत विहार थाने के बीट स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर रोहित और विजेंदर को पकड़ लिया। पुलिस को मौके से गोलियों के दो खोखे मिले हैं। मेडिकल जांच में रोहित के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अगर पुलिसकर्मी समय से मौके पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि रोहित ने रौब दिखाने के लिए एक दिन के लिए पीएसओ रखा था। वसंत विहार थाना पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और शादी में शामिल हुए लोगों से पूछताछ कर रही है।