{"_id":"7ec05356960a5fdbf9ac56ddc040f0d8","slug":"son-of-deputy-mayor-of-gurgaon-missing-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांवः डिप्टी मेयर का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांवः डिप्टी मेयर का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 20 Oct 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव नगर निगम के डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले कटारिया का 17 वर्षीय अमित घर से ट्यूशन के लिए निकला था लेकिन वहां पहुंचा ही नहीं।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हालांकि डिप्टी मेयर ने बेटे के अपहरण की आशंका से इनकार किया है लेकिन पुलिस उस कोण से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
परमिंदर कटारिया ने बताया 15 अक्तूबर को सुबह 11 बजे वह घर से सेक्टर पांच में ट्यूशन के लिए निकला। देर शाम तक जब बेटा वापिस नहीं लौटा तो उन्होंने ट्यूशन में पता किया तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
ट्यूशन टीचर ने बताया कि अमित तो आज ट्यूशन पढ़ने आया ही नहीं। इसके बाद कटारिया और उसके परिवार के लोग लगातार अमित की तलाश कर रहे है। जिसमें उसके दोस्तों, रिश्तेदारों से भी पता कर लिया गया है।
पांच दिन बाद भी अमित के गायब होने का राज नहीं खुलने पर बीती शाम परमिंदर कटारिया ने सेक्टर पांच थाना पुलिस में शिकायत दी जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अमित के गायब होने को लेकर कटारिया ने अपहरण की आशंका को नकार दिया है। लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के दिन अमूमन अपने पास मोबाइल रखने वाला अमित मोबाइल को घर ही छोड़ गया था।
ऐसे में पुलिस उस आधार पर भी जांच पड़ताल कर रही है। सेक्टर पांच थाना प्रभारी के अनुसार अमित के स्कूल में भी पूछताछ की जा रही है। उसके क्लास मेट के अलावा ट्यूशन टीचर से भी बातचीत की गई है।
पुलिस के मुताबिक जांच काफी तेज गति से आगे बढ़ाई जा रही है। अमित के संबंध में पुलिस जल्द ही कोई सुराग लगा लेगी।