फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son fires at parents for wedding gift car

कार को लेकर बेटे ने मारी मां-बाप को गोली

Tue, 13 Oct 2015 05:24 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
son fires at parents for wedding gift car

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका से एक ऐसा मामला सामने आया है जो किसी को भी चौंका सकता है। द्वारका में एक 26 वर्षीय बेटे ने अपने मां-बाप को गोली मार कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


ऐसा इस बेटे ने इसलिए किया क्योंकि उसका उसके मां-बाप से दहेज में मिली गाड़ी को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े में उसने माता-पिता पर गोली चला दी जिससे वो घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये घटना रविवार आधी रात के बाद की है। रविवार को अमित के माता-पिता उसके द्वारका के किराए के मकान पर पहुंचे और उससे कार की चाबी मांगी जिसपर उनकी बहस हो गई। अमित के खिलाफ हत्या करने की कोशिश का मामला उत्तरी द्वारका पुलिस स्टेशन में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता को लगी तीन गोलियां

son fires at parents for wedding gift car

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को आरोपी बेटे अमित से उसके मां-बाप ने कार की चाबी इसलिए मांगी थी क्यों‌कि वो कार का इंश्योरेंस समय पर नहीं भरता था।

अमित पर आरोप है कि उसने अपने अभिभावकों पर कई राउंड फायरिंग की। उनमें से दो गोलियां उसके पिता ब्रह्म प्रकाश को जा लगी। एक गोली उनके कुल्हे में और दूसरी उनके थाइस में लगी।

सूत्रों के अनुसार एक गोली अमित की मां सविता के पैर में भी लगी है। दोनों को पहले द्वारका के आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। दोनों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

मां बेटे के घर को लगाने जा रही थी आग!

son fires at parents for wedding gift car

पुलिस के अनुसार अमित के माता-पिता एक टो ट्रक से रविवार की रात साढ़े बारह बजे उसके घर पहुंचे। पुलिस के अनुसार जिस कार को लेकर ये हादसा हुआ वो अमित के ससुर ने उसे गिफ्ट में दी थी, हालांकि वो उसकी कार अमित की पत्नी श्वेता के नाम पर रजिस्टर है।

अपनी शादी के बाद अमित इस कार को अपने साथ लाया था। पड़ोसियों के अनुसार उसके माता पिता चाहते थे कि वो कार उनके घर छोड़ जाए और उसका इंश्योरेंस भी दे दे। श्वेता के अनुसार उसकी सास ‌सविता ने तो पैट्रोल लेकर उसके घर को जलाने की भी कोशिश की थी जिसे अमित ने रोक दिया।

इसके बाद अमित के पिता जो अपने दो अन्य बेटों सुमित और पुनीत के साथ आए थे और अमित की मारुति अर्टिगा कार को टो ट्रक से ले जाने लगे। इस बात पर अमित को गुस्सा आ गया और उसने पहली मंजिल की बालकनी से सात राउंड फायरिंग की जिसमें उसके माता-पिता को गोलियां लग गईं।

पुलिस का कहना है कि अमित बेरोजगार है और उसके पिता ही उसका खर्च उठाते हैं। उसके पिता की गुड़गांव में एक शराब की दुकान है। अमित घटना के बाद से ही फरार है और उसकी खोजबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed