फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son angry at his father for not allowing him to marry killed him with a sickle In Delhi

नंद नगरी का निर्दयी बेटा: शादी न करवाने से नाराज पुत्र ने दरांती से की पिता की हत्या, गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2024 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 03 Jun 2024 10:57 PM IST
सार

सोमवार सुबह करीब सात बजे वेद प्रकाश की अपने पिता से इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान वह रसोई में पहुंचा और वहां से सब्जी काटने वाली दरांती उठा लाया। इससे पहले कि परिजन उसे रोक पाते आरोपी ने पिता पर कई वार कर दिए।

विज्ञापन
son angry at his father for not allowing him to marry killed him with a sickle In Delhi
बेटे ने की पिता की हत्या - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शादी न करवाने से नाराज एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता की दरांती से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त ओम प्रकाश (85) के रूप में हुई है। बड़ा बेटा जख्मी हालत में पिता को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में क्राइम टीम और एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर घटना स्थल से वारदात में इस्तेमाल दरांती बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओम प्रकाश अपने परिवार के साथ सुंदर नगरी, नंद नगरी में रहते थे। इनके परिवार में दो बेटे किशन पाल और वेद प्रकाश हैं। किशन पाल के यहां एक बेटा निखिल और बेटी ऋषि है। किशन और वेद प्रकाश का छोटा-मोटा काम है। वेद प्रकाश अविवाहित है। पिता उसकी शादी नहीं करवा रहे थे। इस बात पर वह पिता से झगड़ा करता था। 

विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सात बजे वेद प्रकाश की अपने पिता से इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान वह रसोई में पहुंचा और वहां से सब्जी काटने वाली दरांती उठा लाया। इससे पहले कि परिजन उसे रोक पाते आरोपी ने पिता पर कई वार कर दिए। किशन ने किसी तरह भाई को रोका। बाद में निजी वाहन से पिता को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचा, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed