फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Somnath Temple is a symbol of the country's faith : CM

सोमनाथ मंदिर देश की आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान दिखा भक्ति का माहौल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल दिखा। ओंकार जाप, शिव भजन और शिव तांडव से पूरा परिसर शिवमय हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीएम ने सोमनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर देश की आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है। कई आक्रमणों और विध्वंस के बावजूद इससे जुड़ी आस्था कम नहीं हुई।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास भी-विरासत भी विजन के तहत देश अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए आगे बढ़ रहा है। यह आयोजन हजार वर्षों के संघर्ष, परंपरा और आत्मसम्मान को नमन करने का अवसर है।
विज्ञापन


सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने पर आयोजित उत्सव को लेकर गौरी शंकर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु जुटे रहे।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सनातन परंपरा को खत्म करने की कई कोशिशें हुईं, लेकिन वह आज भी मजबूती से खड़ी है। कार्यक्रम में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article