फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   somnath bharti written letter to kejriwal

सोमनाथ ने बताया, क्यों केजरीवाल से बेहतर है मोदी की सरकार

Mon, 28 Sep 2015 02:23 PM IST
Updated Mon, 28 Sep 2015 02:23 PM IST
विज्ञापन
somnath bharti written letter to kejriwal

मुसीबतों में घिरे सोमनाथ भारती ने केजरीवाल और दिल्ली के पुलिस कमीश्नर को चिट्ठी लिख कर अपने साथ हो रहे पक्षपात के बारे में बताते हुए केस को दिल्ली से बाहर शिफ्ट करने की मांग की है।

विज्ञापन


सोमनाथ भारती ने अपने वकील दीपक खोसला से चिट्ठी लिखवाई है जिसमें उन्होंने केजरीवाल की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। इस चिट्ठी में उन्होंने मोदी को केजरीवाल सरकार से बेहतर बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुसीबत में फंसने पर मोदी पल्ला नहीं झाड़ते बल्कि, अपने सहयोगियों का साथ देते हैं। स्मृति ईरानी और सुषमा स्वराज के मामले में उन्होंने ऐसा ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमनाथ भारती का केजरीवाल पर आरोप है कि हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद ही उनका साथ छोड़ दिया गया और उनकी सार्वजनिक आलोचना की जाने लगी, जबकि अभी भी सुप्रीम कोर्ट में उनके मामले की सुनवाई होना बाकी है।

क्यों केजरीवाल से नाराज हो गए सोमनाथ

somnath bharti written letter to kejriwal

इसके साथ ही सोमनाथ भारती ने अपने वकील से जो चिट्ठी लिखवाई है उसमें दिल्ली के पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी की भी आलोचना की गई है।

सोमनाथ का कहना है कि दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश कर रही है। इस चिट्ठी में ही उन्होंने केजरीवाल से मांग की है कि वह गृहमंत्री से मिलें और उनके केस की दिल्ली से बाहर सुनवाई की मांग करें।

बता दें कि हाईकोर्ट में सोमनाथ भारती की अ‌ग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें पुलिस के सामने समर्पण कर देना चाहिए और जेल जाने से डरना नहीं चाहिए।

सोमनाथ के समर्पण न करने से नाराज केजरीवाल ने यह भी कहा था कि उनके व्यवहार से परिवार और पार्टी दोनों की बदनामी हो रही है।

क्या है दिल्ली पुलिस पर आरोप

somnath bharti written letter to kejriwal

सोमनाथ की चिट्ठी में मांग की गई है कि पार्टी के लोग उनके लिए भगोड़ा और पेशेवर अपराधी जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करें। साथ ही दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उसका रवैया पूरी तरह पक्षपातपूर्ण है।

बता दें कि सोमनाथ भारती को गिरफ्तार करने की दिल्ली पुलिस की सारी कोशिशें बेकार होने के बाद उन पर पेशेवर अपराधी की तरह बर्ताव करने का भी आरोप लगा था।

पुलिस का कहना था कि गिरफ्तारी से बचने के लिए सोमनाथ न सिर्फ अपना ठिकाना और फोन नंबर हर घंटे बदल रहे हैं बल्कि अपना हुलिया बदल पुलिस को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि इस बीच सोमनाथ के लिए बुरी खबर ये है कि सु्प्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए सोमनाथ शाम तक पुलिस के सामने सरेंडर करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed