फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   somnath bharti wants his case to be shifted out side delhi

सुप्रीम कोर्ट ने कहा शाम तक सरेंडर करें सोमनाथ

Mon, 28 Sep 2015 12:48 PM IST
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
somnath bharti wants his case to be shifted out side delhi

फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के विधायक के वकील गोपाल सुब्रह्मण्यम आज सुप्रीम कोर्ट में अपने मुवक्किल सोमनाथ भारती की तरफ से पेश हुए और जमानत की मांग की।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत की मांग को ठुकराते हुए कहा कि अगर वह चाहते हैं कि उनके मामले की सुनवाई हो तो उन्हें पुलिस के सामने समर्पण करना होगा।

भारती के वकील ने कोर्ट से समर्पण के लिए कल तक का समय मांगा, लेकिन कोर्ट ने कहा कि अगर वह चाहतें हैं कि बृहस्पतिवार को उनके मामले की सुनवाई हो तो वो आज शाम तक सरेंडर करें।
विज्ञापन


बता दें कि हाईकोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से दिल्ली पुलिस लगातार उन्हें तलाश रही है। इस बीच सोमनाथ भारती के वकील ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारती के वकील मांग की है कि केजरीवाल को गृह मंत्रालय से बात करनी है कि ताकि सोमनाथ भारती के मामले को दिल्ली से बाहर सुनवाई हो सके।

दूसरी ओर गृहमंत्री किरण रिजीजू ने सीमए अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं से मांग की है कि वह सोमनाथ को तलाशने में पुलिस की मदद करें ताकि कानून की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।

छुपने के लिए हुलिया बदल रहे सोमनाथ

somnath bharti wants his case to be shifted out side delhi

बता दें कि सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने उन पर घरेलू हिंसा और जान से मारने का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ द्वारका पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।

मामला दर्ज होने के बाद से दिल्ली पुलिस लगातार सोमनाथ भारती के घर और उनके कार्यालय सहित संभावित जगहों पर उनकी तलाश कर रही है।

इस बीच खबर ये भी है कि पुलिस से बचने के लिए सोमनाथ न सिर्फ लगातार अपना ठिकाना और फोन नंबर बदल रहे हैं बल्कि, अब तो वह अपना हुलिया बदल कर छुपने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि सोमनाथ के लगातार गायब रहने पर खुद अरविंद केजरीवाल ने भी सोमनाथ को फटकार लगाई थी और उन्हें पुलिस के सामने पेश होने की बात कही थी। केजरीवाल ने तो ये तक कहा कि उनकी वजह से पार्टी की बदनामी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed