फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   somnath bharti's dog don is counting its last days

भारती की गिरफ्तारी का डॉन पर असर, गिन रहा अंतिम सांसें

Fri, 25 Sep 2015 02:18 PM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
somnath bharti's dog don is counting  its last days

दिल्ली पुलिस सोमनाथ भारती को तलाशने में जुटी हुई है क्योंकि हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। उन पर अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप हैं।

विज्ञापन


सोमनाथ भारती पर आई मुसीबत का असर उनके पालतु कुत्ते पर साफ दिख रहा है और फिलहाल उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक वह अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमनाथ की पत्नी लिपिका ने आरोप लगाया था कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तो सोमनाथ ने अपने कुत्ते डॉन को उन पर हमला करने के लिए छोड़ दिया था। जिसमें उन्हें चोट भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में सोमनाथ का लैब्रडोर बीमार है और फिलहाल उसे दवाइयों की सख्त जरूरत है। लेकिन जब से सोमनाथ भारती गायब हुए हैं डॉन को दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं।

एक दिन से नहीं मिली डॉन को दवा

somnath bharti's dog don is counting  its last days

जानवरों के डॉक्टर और सोमनाथ के डॉन का पिछले दो साल से इलाज कर रहे डॉक्टर प्रदीप राणा का कहना है कि डॉन दिल की बीमारी से पीड़ित है और वह पूरी तरह से दवाइयों पर निर्भर है।

डॉक्टर का कहना है कि अगर इस हालत में उसकी दवा आज बंद कर दी जाए तो आने वाले तीन दिनों में उसकी मौत हो जाएगी। उनका कहना है कि वैसे भी डॉन के पास अब छह महीने से ज्यादा की जिंदगी नहीं है।

सोमनाथ भारती के खिड़की एक्सटेंशन स्थित ऑफिस में उनके जानने वालों का तांता लगा रहता है लेकिन आज कल इन सभी को उनके कुत्ते की चिंता है।

भारती के सहायक गुलशन शर्मा का कहना है कि डॉन को दिन में तीन बार दवा की जरूरत होती है। लेकिन पिछले 24 घंटे से उसे दवा नहीं दी गई है क्योंकि उसकी दवाइयां जिस आलमारी में रखी है उसकी चाबियां सोमनाथ भारती के पास हैं।

पेशेवर अपराधी की तरह व्यवहार कर रहे सोमनाथ

somnath bharti's dog don is counting  its last days

बता दें कि हाईकोर्ट में अ‌ग्रिम जमानत की याचिका ख‌ारिज होने के बाद सोमनाथ भारती बुधवार से गायब हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। उनकी तलाश में दिल्ली सहित आगरा में भी पुलिस ने छापे मारे हैं।

गिरफ्तारी से बचने के प्रयास के चलते आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सोमनाथ से नाराज चल रहे हैं।

उन्होंने बुधवार को कहा कि सोमनाथ की वजह से पार्टी की बदनामी हो रही है। उन्हें जेल जाने से डरना नहीं चाहिए और पुलिस के सामने पेश होना चाहिए।

सोमनाथ की तलाश में लगी पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वो पेशेवर अपराधी की तरह व्यवहार कर रहे हैं और हर घंटे में अपना फोन नंबर और ठिकाना बदल रहे हैं।

हालांकि सोमनाथ की बहन का कहना है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट में सोमनाथ की जमानत याचिका की सुनवाई नहीं हो जाती वह पुलिस के सामने पेश नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed