पुलिस पूछताछ में इन सवालों पर छलक पड़े सोमनाथ के आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के मालवीय नगर से विधायक व पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती बुधवार को पुलिस पूछताछ के दौरान कई बार रो पड़े। पुलिस ने यह आरोप लगाया है कि सोमनाथ पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि आगरा में सोमनाथ भारती की छिपने में ‘आप’ कार्यकर्ता बेन सिंह ने सहायता की थी।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान पत्नी के साथ मारपीट करने व अपशब्द कहते हुए घर से निकलने के सवाल पर भारती की आंखों से आंसू निकल पड़े। बताया जा रहा है कि कई सवालों के जवाब देते हुए वह उलझते हुए नजर आए।
भारती को छिपाने वाले के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि सोमनाथ को छिपाने में सहायता करने वाले लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 212ए को एफआईआर में जोड़ दिया गया है।
पुलिस जांच में ये बात सामने आई कि सोमनाथ भारती की छिपने में कई लोगों ने मदद की थी। इन लोगों ने सोमनाथ भारती को गाड़ी व मोबाइल आदि मुहैया कराए थे।
हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सोमनाथ ने बेन सिंह को फोन किया था और उसके बाद वे आगरा चले गए थे। वहां बेन सिंह के पास रूके। बेन सिंह उन्हें अपने एक रिश्तेदार लाल सिंह के यहां ले गया था।
लाल सिंह और बेन सिंह के खिलाफ आगरा में भरोसा तोड़ने का मामला दर्ज कराया गया है। माना जा रहा है कि सोमनाथ भारती की सहायता करने वाले लोगों की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।
‘डॉन’ की मेडिकल जांच कराई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस बुधवार को
सोमनाथ के कुत्ते ‘डॉन’ को लेकर जानवरों के अस्पताल पहुंची। यहां पर
कुत्ते की मेडिकल जांच कराई। जांच में ये पता लगाने का प्रयास किया कि
कुत्ते के दांत से किस तरह की जख्म हो सकते हैं।
भारती को कई जगह लेकर गई पुलिस
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार को पुलिस सोमनाथ भारती को उनके मालवीय नगर स्थित घर, कार्यालय और बहन केघर लेकर गई। अधिकारियों का कहना है कि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने व सबूत एकत्रित करने के लिए पुलिस उन्हें कई जगह लेकर गई थी। पुलिस सोमनाथ भारती को द्वारका स्थित उनकी पत्नी लिपिका मित्रा के घर भी लेकर गई। दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई।