फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Somnath Bharti accused of domestic violence, Women's Commission notice

भारती पर घरेलू हिंसा का आरोप, मिला नोटिस

Wed, 10 Jun 2015 09:53 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
Somnath Bharti accused of domestic violence, Women's Commission notice

आप सरकार के कानून मंत्री सरकार को वैसे भी रास नहीं आ रहे हैं जहां जितेन्द्र तोमर को पुलिस रिमांड पर भेजे जाने से पार्टी के भीतर खलबली का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर पिछली आप सरकार में कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


इस मुसीबत की वजह हैं खुद पूर्व कानून मंत्री की पत्नी। सोमनाथ भारती की पत्नी ने दिल्ली महिला आयोग में अपने पति पर घरेलू हिंसा और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही मामले पर गंभीरता दिखाते हुए महिला आयोग ने आप सरकार के पूर्व कानून मंत्री रह चुके सोमनाथ भारती को आयोग में पेश होने का नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिपिका ने ये लगाए आरोप

Somnath Bharti accused of domestic violence, Women's Commission notice

सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा का कहना है कि वो भारती से अलग होकर सम्मान के साथ अपने बच्चों के साथ रहना चाहती हैं। लिपिका ने मीडिया से कहा कि इसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है।

ये लगातार 2010 से हो रहा है। मैं इस शादी से अलग होना चाहती हूं। वहीं इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सोमनाथ भारती ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा है कि 'मैं अपनी पत्नी और बच्चों से बहुत प्यार करता हूं'। पत्नी के द्वारा लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। वो आम आदमी पार्टी और मां को छोड़ने के लिए कहती थी। अगर वो तलाक देना चाहती है तो मैं भी तैयार हूं।

आपको बता दें कि सोमनाथ भारती आईआईटी दिल्ली से पढ़े हैं। पिछली आप सरकार में कानून मंत्री बनने के बाद भारती का कार्यकाल खासा विवादों में रहा था। अब ऐसे में एक ओर दिल्ली सरकार के कानून मंत्रियों की मुश्किलों का दौर चल रहा है तो सोमनाथ भारती भी एक नई परेशानी में पड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed